Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : किडजी प्रीस्कूल 9वां का वार्षिकोत्सव आयोजित, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : किडजी प्रीस्कूल घाटशिला के द्वारा 9वां वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को आशा ऑडिटोरियम में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, एसीजेएम सुशीला सेरेंग, प्रोफेसर मित्रेश्वर, रंजीत ठाकुर, शौर्य चक्र से सम्मानित मो. जावेद, मुखिया सांखी हांसदा उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अभिभावकों तथा अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्राचार्य रश्मि सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि इस स्कूल का एक और सफल वर्ष पूर्ण हुआ. बच्चों का सर्वांगीण विकास व अभिभावकों की संतुष्टि हमारा मूल मंत्र है. स्कूल के सभी टीचिंग व नान टीचिंग कर्मियों को उनके सामूहिक प्रयास के लिए आभार व्यक्त की. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-319-cases-executed-in-national-lok-adalat/">घाटशिला

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 351 मामलों का हुआ निष्पादन

बच्चों को किया गया पुरस्कृत

मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने संबोधित करते हुए स्कूल की प्रशंसा की एवं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की. बच्चों द्वारा डांस, वाटर फ्लाई डांस, ग्रैंडपेरेंट्स डांस, गरबा डांस, मदर एंड संस डांस, डिस्को डांस, देशभक्ति डांस, अभिभावकों के लिए रिडल्स एवं टंग ट्विस्टर की प्रस्तुति दी गई. तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विद्यालय की संचालिका रश्मि सिंह, कनक लता, इंद्राणी राय, लिली बोस, गुरमीत कौर, जेवा नाज, सुमिता दास, अमृता कौर, संध्या महतो, गणेश चंद्र भगत, प्रशांत बोस, हरे राम झा सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही