Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विक्रमपुर गांव के तालाब में डूबने से 9वीं कक्षा के छात्र की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कसीदा पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर गांव के तालाब में डूबने से संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के छात्र रूपेश कुमार मंडल की मौत शनिवार को हो गई. छात्र के तालाब में डूबने से आसपास में कोहराम मच गया उसके साथ तालाब में स्नान कर रहे दोस्त भास्कर कुमार भी डूबने लगा तो गांव के युवकों ने किसी तरह उसे डूबने से बचाया. उसने लोगों को जानकारी देकर उसका दोस्त रूपेश तालाब में डूब गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-forcible-connection-of-water-from-deep-boring-pipe/">आदित्यपुर

: डीप बोरिंग की पाइप से जबरन कनेक्शन कर ले रहे पानी
इसकी सूचना गांव में मिलते ही हजारों की संख्या में लोग तालाब किनारे पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कशीदा के ग्रामीणों ने रूपेश को तालाब से बाहर निकाल. सूचना पर पहुंचे घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे रूपेश को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. शिप्रा जोशी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुपेश के पिता संजय कुमार मंडल झारखंड पुलिस में कार्यरत है वर्तमान में वह बोकारो में पदस्थापित है. कसीदा विक्रमपुर स्थित मकान में पत्नी सहित एक बेटा एवं मां रहती है. रूपेश शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद सीधे दोस्तों के साथ तालाब में नहाने पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/out-of-18577-arms-licenses-in-jharkhand-897-canceled-14204-licenses-deposited/">झारखंड

में 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 897 रद्द, 14204 लाइसेंस कराया गया जमा
तालाब किनारे स्कूल बैग तथा स्कूल ड्रेस खोल कर रख दिया. प्रचंड गर्मी होने के कारण बच्चे घर से गमछा लेकर स्कूल जाते थे. गमछा पहनकर तालाब में नहाने के लिए उतरा. तालाब काफी गहरा होने के कारण डूब गया. घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : थरूर">https://lagatar.in/tharoor-said-after-elections-opposition-parties-will-come-together-india-alliances-pm-will-look-at-everyone-with-equal-respect/">थरूर

ने कहा, चुनाव के बाद विपक्षी दल साथ आयेंगे…इंडिया अलायंस का पीएम सबको समान भाव से देखेगा

घाटशिला : उत्क्रमित उवि झाटीझरना के छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ghatshila-Jagrukta-Raily-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना के छात्रों ने जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया. इसमें कक्षा 9वी तथा 10वीं के छात्र एवं छात्राओं के अतिरिक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक नवदीप बिहारी करण, डॉ. कमर अली, किशोर कुमार बांद्रा, दीपक कुमार महतो, आनंद बारिक, चमन सिंह सोमनाथ सोरेन और मनीष कुमार ओझा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-63rd-foundation-day-of-the-block-celebrated/">घाटशिला

: प्रखंड का मनाया गया 63वां स्थापना दिवस
विद्यार्थियों ने नारा लगाया कि मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर, पहले मतदान फिर जलपान, वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर जमशेदपुर, लोकतंत्र का महापर्व अमर रहे, वोट करेगा जमशेदपुर 25 मई 2024 को, हिंदुस्तान जिंदाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, ऐसे नारों से पूरा पंचायत गूंज उठा. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह शत-प्रतिशत मतदान करने का वचन दिया फिर छात्रों ने विद्यालय में बैठकर लोकतंत्र महापर्व के उपलक्ष्य में ड्राइंग बनाया कविता लिखा तथा गीत गाए. इसे भी पढ़ें : थरूर">https://lagatar.in/tharoor-said-after-elections-opposition-parties-will-come-together-india-alliances-pm-will-look-at-everyone-with-equal-respect/">थरूर

ने कहा, चुनाव के बाद विपक्षी दल साथ आयेंगे…इंडिया अलायंस का पीएम सबको समान भाव से देखेगा

बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक स्थापना की मांग

  • समाजसेवी सह अधिवक्ता ज्योतिर्मय दास ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
[caption id="attachment_881608" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Bahragora-Jyotirmay-Das.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ज्योतिर्मय दास.[/caption] Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी सह अधिवक्ता ज्योतिर्मय दास ने अपने समाज के लिए उत्साही और समर्पित बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए मांग स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा. वहीं बहरागोड़ा एक जनबहुल क्षेत्र है. यहां की कुल जनसंख्या लगभग 2 लाख से अधिक है और यहां आपातकालीन सेवा के लिए ब्लड की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके परिणामस्वरूप घायलों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल या ओडिशा जाना पड़ता है, जो कि लगभग क्षेत्र से 40-50 किमी दूर हैं. इसे भी पढ़ें : सीता">https://lagatar.in/sita-sorens-sharp-attack-on-jmm-said-dishom-guru-was-sidelined/">सीता

सोरेन का JMM पर तीखा हमला, कहा- दिशोम गुरु को किया दरकिनार, बगिया भी उजाड़ कर फेंकी
इस अभाव में, बहरागोड़ा से विभिन्न ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है.सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में ब्लड बैंक स्थापित करने से बहरागोड़ा की आम जनता को आपातकालीन सेवाओं में आवश्यक ब्लड की आपूर्ति मिल सकेगी और उनकी सेवा में जीवन बचाने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही जब राष्ट्र और समाज स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को समझने में जुटे हुए हैं. वहीं अधिवक्ता ज्योतिर्मय दास ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से बहरागोड़ा में ब्लड बैंक बनाने हेतु पत्र लिखा. क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द से जल्द स्थापना करने की मांग की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही