Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा नरसिंहगढ पंचायत स्थित चारचक्का में सिंचाई नाला निर्माण में अनियमितता का मामला सही पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में मुखिया विलासी सिंह व पंचायत सचिव हाड़ीराम दास के विरुद्ध धालभूमगढ़ थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. दोनों पर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने एवं गबन करने का आरोप है. इनके खिलाफ भादवि की धारा 406, 420, 409, 467, 68, 471, 341 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत के अनुसार वर्ष 2017-18 में मनरेगा योजना के तहत बनने वाले सिंचाई नाला का निर्माण किए बगैर ही राशि की बंदरबाट कर ली गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-106th-battalion-of-raf-pays-tribute-to-brave-soldiers/">जमशेदपुर
: RAF की 106वीं बटालियन ने वीर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
: होल्डिंग टैक्स की वृद्धि पर रोक की खुशी में जुगसलाई में बंटा लड्डू
: RAF की 106वीं बटालियन ने वीर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई जारी
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर डीपीआरओ ने जांच की थी. डीपीआरओ ने मुखिया व पंसस को 2,02,688 रुपये करके अलग-अलग राशि जमा करने का निर्देश दिया था. बीडीओ को राशि वसूली के साथ स्पष्टीकरण दस सितंबर तक जमा करने का निर्देश था. लेकिन आरोपियों ने पैसे जमा नहीं कराए. इसके बाद मुखिया विलासी सिंह और पंचायत सचिव हाड़ीराम दास के विरुद्ध बीडीओ सबिता टोपनो ने सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं कुल राशि से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा नहीं जमा करने पर धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया था. धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laddu-divided-into-jugsalai-in-the-joy-of-stopping-the-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर: होल्डिंग टैक्स की वृद्धि पर रोक की खुशी में जुगसलाई में बंटा लड्डू
Leave a Comment