Search

 
 
 

घाटशिला : हजरत ईरफान शाह बाबा के सालाना उर्स पर लगा मेला, हुई चादरपोशी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हजरत ईरफान शाह बाबा का 51वां सलाना उर्स सोमवार को घाटशिला के मुस्लिम बस्ती में धुमधाम से मनाया गया. इस मौके पर सबसे पहले मुस्लिम बस्ती उर्स कमेटी की ओर से ईरफान शाह बाबा के मजार पर माल्यापर्ण किया गया. इसके बाद घाटशिला, साड़पुरा, मउभंडार, मुसाबनी, धालभूमगढ़, जमशेदपुर, खड़गपुर समेत अन्य स्थानों से आए सैंकड़ों लोगों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी की. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मो. मुसीर एवं सचिव कमाल हुसैन ने बताया कि बाबा की मजार पर जो आकर मन्नत मांगते है उनकी मन्नत जरूर पुरी होती है. यही कारण है कि उर्स के मौके पर झारखंड के ही नही, ओडिसा और बंगाल से लोग आकर चादरपोशी करते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-strict-security-arrangements-magistrate-and-police-will-be-deployed-on-bakrid/">चाईबासा

: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, मजिस्ट्रेट व पुलिस रहेंगे तैनात

बाबा के प्रति लोगों में है काफी आस्था

उन्होनें बताया कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन रविवार को कुरानखानी का आयोजन किया गया था. दूसरे दिन सोमवार को चादरपोशी के साथ-साथ लंगर का आयोजन हुआ. इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झुले भी लगाए गये हैं. उन्होनें बताया कि बाबा के प्रति लोगों में काफी आस्था है. इस कार्यक्रम के आयोजन में अब्दुल गफ्फार, शेख मतलुब, मो. अनसार, शेख साहबउद्दीन खादिम, शेख बबलू समेत कमेटी के अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही