Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : डुमरिया बाजार के शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस अवसर पर जौ नदी से कीर्तन मंडलियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते पारंपरिक परिधान में सैकड़ों महिलाएं जौ नदी घाट पहुंची. नदी घाट पर पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने कलश में जल भरा. कीर्तन मंडलियों के साथ सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं. करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर कलश यात्रा मंदिर पहुंची. उस के बाद कलश की स्थापना की गई. धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया था. मंदिर कमेटी के लोग और स्थानीय निवासी धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-workers-celebrated-the-death-anniversary-of-marang-gomke-jaipal-singh-munda/">चाईबासा

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही