Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए - डॉ. टुडू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आदिवासी भूमि मुंडा महाल एवं अनुमंडल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में रक्त संग्रह किया गया. मौके पर आदिवासी भूमिज मुंडा महान एवं अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने रक्तदान कर रहे लोगों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिविर में 19 वर्षीय अंशिका टुडू ने पहली बार रक्तदान किया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-death-of-a-baby-elephant-after-being-cut-by-a-train-forest-department-engaged-in-investigation/">चांडिल

: ट्रेन से कटकर हाथी के बच्चे की मौत, जांच में जुटी वन विभाग
रक्तदान जीवनदान हैं. रक्तदान करके ही हम एक दूसरे के जीवन को समय पर बचाने में सहायक सिद्ध होते हैं. एक व्यक्ति के द्वारा दिया हुआ रक्त एक अन्य व्यक्ति के जीवन बचा पाती है. रक्तदान के दौरान कोई जाति धर्म नहीं देखता है. इस से ऊपर उठकर हम रक्तदान करते हैं और इंसानियत धर्म का पालन करते हैं. इसलिए हर एक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए. मौके पर बीपीएम मयंक कुमार, बंटी सिंह सदर अस्पताल की संध्या केरकट्टा, लैब टेक्नीशियन प्रत्यूष आनंद, हेमंत सिंह, प्रदीप विषई, हेमंत नारायण देव, पोल्टू सरदार सहित अन्य कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-bandh-supporters-came-on-the-road-for-the-second-day-also-long-queues-of-vehicles-were-seen-on-the-roads/">रामगढ़

: दूसरे दिन भी बंद का व्यापक असर, सड़क पर उतरे समर्थक, गाड़ियों की लंबी कतार लगी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही