Search

 
 
 

घाटशिला : जोड़ाम गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों की हुई एक बैठक

 
Ghatshila : चाकुलिया प्रखंड के जोड़ाम गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. किसानों ने डॉ गोस्वामी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर बिचौलिए हावी हैं. धान बेचते समय लैम्पस द्वारा धूल के नाम पर किसानों से छः से आठ किलोग्राम प्रति क्विंटल धान की कटौती की जाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-11-vendors-listed-for-animal-supply-the-beneficiaries-of-mukhyamantri-pashudhan-vikas-yojna-in-the-district/">जमशेदपुर:

जिले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों को पशु आपूर्ति के लिये 11 विक्रेता सूचीबद्ध

भाजपा किसानों के हित की लडाई लड़ेगी

डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई अधिकांश योजनाओं को वर्तमान गठबंधन की सरकार ने बंद कर दिया है. अब तक सभी किसानों का केसीसी ॠण माफ नहीं किया गया है. भाजपा किसानों के हित की लडाई लड़ेगी. किसानों के आग्रह पर डॉ गोस्वामी जोड़ाम लैम्पस स्थित धान क्रय केन्द्र भी गए. वहां उन्होंने किसानों से बात भी की. इसे भी पढ़ें : प्रेरणादायी">https://lagatar.in/inspirational-achievements-everyone-salutes-the-spirit-of-62-year-old-nagaratnamma-and-9-year-old-reyansh/">प्रेरणादायी

उपलब्धियां : 62 साल की नागरत्नाम्मा और 9 साल के रेयांश के जज्बे को हर कोई कर रहा है सलाम

बैठक में ये थे उपस्थित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मंडल महामंत्री पिंटू मल्लिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, जहर लाल गोप, भूपति महतो, उत्तम मुर्मू, अरुण महतो, तपन नायक, सुशांत महतो, शिशिर राणा, नंदन माईती, प्रवीर महापात्र, रत्नाकर गोवला, भूदेव पाल, स्वपन माइति, दशरथ मंडल, बैदनाथ हांसदा, हेमंत सबर, हरेन महतो, अजीत नायक, सरोज महतो, हापाई चंद्र महतो, मोतीलाल गोप, गोपेश्वर गोप, राजेश मंडल, लक्ष्मण बास्के, बबलु महतो, सालखन हांसदा, सुशांत महापात्र और हरि शंकर माइति आदि. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/lawyer-assaulted-in-ranchi-civil-court-outrage-among-lawyers/">रांची

  सिविल कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, वकीलों में आक्रोश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही