Search

 
 
 

घाटशिला : ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर रेलवे एवं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद रेल पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने के लिए काफी लोगों को बुलाया लेकिन सभी लोगों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-podahat-sdo-took-stock-of-voter-revision-work-by-going-door-to-door/">चक्रधरपुर

: पोड़ाहाट एसडीओ ने घर-घर जाकर लिया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा

शव की पहचान नहीं हो सकी

शव के पास से 2200 रुपए नगद एवं बंगला में लिखा कुछ कागज पुलिस ने बरामद किया है. शव अज्ञात होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया गया है. शव की पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं होने के कारण शव को तत्काल एमजीएम में रखा जाएगा. शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-central-spokesperson-of-all-jharkhand-displaced-rights-forum-resigns-from-the-post/">चांडिल

: अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के केंद्रीय प्रवक्ता ने पद से दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही