Search

 
 
 

घाटशिला : कांग्रेस प्रखंड कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कांग्रेस प्रखंड कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह विभूति मंच घाटशिला में रविवार को आयोजित किया गया. स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए. समारोह में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट के अलावा मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया. स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. बलमूचु ने कहा की पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी एक माह के भीतर अपने पंचायत तथा बूथ स्तरीय कमेटी का गठन कर लें. 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव होना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए अभी से ही काम करना शुरू कर दें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-girlfriends-to-fulfill-their-hobby-four-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संगठन मजबूत होगा तो दावेदारी भी मजबूत होगी. साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते हुए उसका जल्द से जल्द समाधान करें. इसके अलावा सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं उस योजना को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का भी काम संगठन के लोगों को करना है. इससे आने वाले चुनाव में हमारी जीत पक्की होगी. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नई कमिटी के पदाधिकारी को नई जोश के साथ संगठन विस्तार में जुट जाने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, वरिष्ठ नेता कॉल्टू चक्रवर्ती, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित राय, राज किशोर सिंह, शमशाद खान, प्रणव मुखर्जी, घाटशिला प्रभारी किशोरी प्रसाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही