Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए क्लासरूम मैनेजमेंट पर आधारित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्या मंदिर की प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्रबंध समिति के सदस्य सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. प्रशिक्षक के रूप में बोकारो स्टील सिटी के प्राचार्य सूरज शर्मा एवं माउंट लिटेरा जी स्कूल के अक्षय अग्रवाल शामिल हुए. विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय में इस तरह के प्रशिक्षण सत्र का आयोजित होना गर्व की बात है. डॉ. प्रसन्नजीत कर्मकार ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक सीबीएसई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-play-school-children-visited-ch-area-as-part-of-outdoor-activity/">जमशेदपुर

: आउटडोर गतिविधि के तहत प्ले स्कूल के बच्चों ने किया सीएच एरिया का भ्रमण

नई एजुकेशन नीति के बारे में दी गई जानकारी

डॉ. कर्मकार ने कहा इस प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षुओं को नई एजुकेशन नीति, फ्रेमवर्क के बारे में एवं उनमें आए नए परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गई. इस प्रशिक्षण से 21वीं शताब्दी के बच्चों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में शिक्षकों को काफी मदद मिलेगी. दोनों संसाधकों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. दोनों रिसोर्स पर्सन द्वारा एक-एक कर ``कक्षाकक्ष प्रबंधक`` के मूल उद्देश्य, सिद्धांत, मुख्य बिंदुओं एवं तत्वों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया एवं विचार-विमर्श कर प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला, श्री श्री रवि शंकर विद्या मंदिर काशिदा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर एवं काशीडीह स्कूल, जमशेदपुर के कुल 61 शिक्षकों ने भाग लिया. सत्र का संचालन शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही