Search

 
 
 

घाटशिला: नाबालिग लड़की को युवक ने भेजा अश्‍लील मैसेज,  विरोध करने पर मां को पीटा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला थाना क्षेत्र के तामुकपाल गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत देकर पड़ोस के अनिकेत पर अश्‍लील मैसेज भेजने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं अनिकेत ने भी अनुमंडल अस्‍पताल इलाज के लिये पहुंचा और अज्ञात महिला पर लाठी-डंडे से लैस होकर हमला करने की बात कही. हालांकि उसने थाना में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ghatshila-college-became-the-champion-of-kolhan-universitys-womens-football-competition/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना घाटशिला कॉलेज

लड़की की मां की आंख पर गंभीर चोट

नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि अनिकेत ने 23 सितंबर को उसकी मां एवं उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अनिकेत उसके मोबाइल पर लगातार तीन चार दिनों से अश्‍लील मैसेज से भेज रहा था. जिसका विरोध करने पर उस पर तथा उसकी मां पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान मारने की धमकी दी है. लड़की ने मामले की जांच कर अनिकेत पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. लड़की की मां ने अनुमंडल अस्पताल में आकर अपना इलाज कराया. उसके आंख पर गंभीर चोट थी तथा खून बह रहा था. इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगी हैं.

अनिकेत भी पहुंचा इलाज के लिये अनुमंडल अस्‍पताल

दूसरी तरफ अनिकेत ने भी अपनी मां शीतल देवी के साथ अनुमंडल अस्पताल में आकर अपना इलाज कराया है. उसने भी आरोप लगाया है कि अज्ञात महिला द्वारा लाठी-डंडे से लैस होकर उस पर हमला किया गया है. हालांकि अनिकेत द्वारा थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-weapons-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में हथियार के साथ दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही