Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अनुमंडल अस्पताल से तड़ित चालक चोरी करने के दौरान छत से गिरा युवक

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के छत पर लगा तड़ित चालक चोरी करने मंगलवार की रात एक युवक छत पर चढ़ा गया. लेकिन पैर स्लीप करने से चोर छत के नीचे लगे ब्लू स्कोप शेड पर गिर कर फंस गया. ब्लू स्कोप सेट पर गिरने से चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मी दौड़कर बाहर निकले तो देखा कि एक युवक ब्लू स्कोप शेट में फंसा हुआ है. उसे किसी तरह नीचे उतार गया पूछताछ करने पर बताया कि पता नहीं कैसे छत पर चला गया. अपने को एक तरह से विक्षिप्त साबित करने का प्रयास किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने बताया कि प्राथमिक उपचार में युवक ने अपना नाम मोहम्मद बबलू तथा पिता का नाम मोहम्मद रवानी बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Ghatshila-Anumandal-Hospital.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-private-telecommunication-company-damaged-the-pipeline-water-supply-stopped/">किरीबुरू

: निजी दूर संचार कंपनी ने क्षतिग्रस्त की पाइप लाइन, जलापूर्ति ठप
वह घाटशिला थाना के समीप का रहने वाला है. डॉ सोरेन ने बताया कि आसपास के परिचित का नाम पूछने पर वह मोहम्मद जलील का नाम बताया उसे अस्पताल बुलाकर मोहम्मद बबलू को उसके हवाले कर दिया गया. बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने देखा कि तड़ित चालक नीचे टूट कर गिरा है. संदेह होने पर मामले की जानकारी घाटशिला थाना को दी गई. समाचार लिखे जाने तक घाटशिला थाना से पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची तो बाध्य होकर डॉ सोरेन मोहम्मद बबलू के खिलाफ बुधवार को लिखित शिकायत घाटशिला थाना में करने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही