Search

घाटशिला : उल्दा गांव में आशीष सिंह के घर के आगे मिला युवक का कटा सिर

Ghatshila (Rajesh Chowbey)गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा रेलवे ट्रैक में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के जीवन चन्द्र लाहा के 24 वर्षीय पुत्र रंजन लाहा ने मंगलवार की रात को ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी तब हुई जब बुधवार सुबह उल्दा गांव के आशीष सिंह के घर के आगे कटा हुआ सिर मिला. बुधवार सुबह आशीष सिंह घर से बाहर निकले तो घर के आगे कटा हुआ सिर देखकर इसकी सूचना उल्दा मुखिया लालमोहन सिंह सहित गालूडीह थाना प्रभारी को दी. कटा सिर देखने के लिए भीड़ जुट गई. गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. इधर देर रात पुलिस को भी ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी. घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर कुत्ता कटा हुआ सिर लाया था. इधर थाना प्रभारी ने सूचना के आधार पर पोल संख्या 225/3 के पास पहुंचा तो देखा मृतक रंगीन गंजी, जीन्स और जूता पहना हुआ है. उन्होंने आत्महत्या से पहले रेलवे के गिट्टी को अच्छी तरह हटा कर सिर को पटरी पर रखकर सो गया था. इससे सिर सिर्फ धड़ से अलग हो गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rudra-mahayagya-ends-with-bhandara-in-katras-devotees-receive-mahaprasad/">धनबाद

: कतरास में भंडारा के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन, भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
पूरा शरीर घटना स्थल पर पड़ा हुआ था. मृतक के शव के पास एक बैग था. उसमें युवक की पढ़ाई से सम्बंधित दस्तावेज थे. इसके साथ ही सुसाइड नोट था. सुसाइड नोट में परिवार से प्यार और बेरोजगारी की बातें लिखी हुई थी. अपनी मर्जी से आत्महत्या की भी बात लिखी हुई थी. मृतक रंजन लाहा एनसीसी कैडेट भी था. जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन भी किया था. बैग में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राईविंग लाईसेंस सहित कई दस्तावेज थे. बैग में दो जोड़ी कपड़े सहित चार्जर, चश्मा और मृतक के पाकेट से मोबाइल और पर्स भी बरामद किया गया है. इधर पुलिस ने वहां से संबंधित थाना को भी सूचना दी. उसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता जीवन लाहा को शव सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp