Search

घाटशिला : सतयुग राइस मिल में दुर्घटना, उत्तर प्रदेश के मजदूर की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ के नूतनगढ़ पंचायत के जोड़शोल स्थित सतयुग राइस मिल में वेल्डिंग का काम करते समय एक मजदूर की गिरने से रविवार सुबह घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में ठेकेदार रिजवान खान एवं अन्य मजदूरों ने मृत मजदूर को धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. प्रशांत प्रिय ने बताया कि मजदूर की मौत कंपनी में हो गई थी. मृत घोषित करने के बाद ठेकेदार व कंपनी के लोग शव को जिंदा रहने की बात कर आनन-फानन में उसे जमशेदपुर ले गए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-distributed-clothes-among-villagers-on-mage-festival/">चाईबासा

: मागे पर्व पर मुखिया ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरण किया

मृतक का नाम मो.रसीक है जो बेहली गांव का है रहने वाला 

घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद हेमंत मुंडा, उप प्रमुख शुकरा मुंडा एवं उनके समर्थक राइस मिल पहुंचे. कंपनी के सुपरवाइजर अमित मुखर्जी से पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली. कंपनी के सुपरवाइजर ने गोलमटोल जवाब दिया उसपर उप प्रमुख शुकरा मुंडा ने उसे कड़ी फटकार लगाई . इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया. सभी लोग मजदूरों के कक्ष गए जहां वर्धमान के लगभग 50 मजदूर, कदमा के दस मजदूर एवं उत्तर प्रदेश के 15 मजदूर के अलावा लगभग 100 मजदूर के काम करने की बात सामने आई. कंपनी के सुपरवाइजर ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि कंपनी में सिविल का काम चल रहा है. यह मिल अभी प्रारंभ नहीं हुआ है. मजदूर उपर काम करते समय गिर गया, इस कारण यह घटना घटी. मृतक मजदूर का नाम मो. रसीक है. उसकी उम्र 28 वर्ष है. वह उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला के बेहली गांव का रहने वाला है. इस घटना में एक और मजदूर घायल हुआ था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. पार्षद ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों को सूचना दे दी गई है. ठेकेदार रहमान खान ने दूरभाष में बताया कि मृतक उनका रिश्तेदार है. शव का पोस्टमार्टम एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इसके बाद उत्तरप्रदेश ले जाया जाएगा. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत थाने में नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-gangda-and-chhotanagara-will-do-nh-jam-on-february-14-due-to-the-problem-of-drinking-water/">किरीबुरू

: पेयजल की समस्या को लेकर गंगदा व छोटानागरा के ग्रामीण 14 फरवरी को करेंगे एनएच जाम

श्रम विभाग को बाहरी मजदूरों की जानकारी नहीं

धालभूमगढ़ एवं इसके आस-पास संचालित कारखानों में बाहरी मजदूर काम करने आते हैं. साल में एक दो घटना हो जाती है, जिससे बाहरी मजदूर की मौत हो जाती है. जिला पार्षद हेमंत मुंडा एवं उप प्रमुख शुकरा मुंडा ने बताया कि मौत के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा क्या समझौता होता है इसकी जानकारी तक नहीं मिल पाती है. श्रम विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं मिलती है. होली के बाद मिल मालिकों से सूची उपलब्ध कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-monthly-review-meeting-of-manki-munda-sangh-organized-decision-to-curb-anti-social-activities/">मझगांव

: मामुं संघ का मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्णय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp