Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया वन क्षेत्र का औचक निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन ने गुरुवार को घाटशिला वन क्षेत्र का सघन दौरा किया. इस दौरान कीताडीह वन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि कीताडीह में वन विभाग की ओर से पार्क का निर्माण किया जाएगा. पार्क में बच्चों को खेलने के लिए फुटबॉल मैदान, ओपन जिम सहित अन्य सुविधा संपन्न बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. इसके अलावा बुरुडीह डैम को भी पर्यटकों के लिए विकसित करने की योजना है. चाकुलिया में हाथी द्वारा लगातार हो रहे जान माल के नुकसान को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वन विभाग इसके लिए पूरी तरह सजग है. बराजुड़ी गांव में बंबू प्लांट का निर्माण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mla-honored-the-meritorious-students-of-matriculation-and-inter/">घाटशिला

: विधायक ने मेट्रिक व इंटर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
इसके अलावा जंगलों में हाथियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी की जा रही है. अंतरराज्यीय संबंध बेहतर बनाने के लिए बंगाल-उड़ीसा के वन विभाग से संपर्क किया जा रहा है, ताकि हाथी को जंगल में ही रखा जाए. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर उन्होंने चर्चा की. मौके पर डीफओ ममता प्रदर्शनी, घाटशिला रेंजर बीमद कुमार सहित अन्य वनपाल तथा वनरक्षी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही