Search

घाटशिला : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एडीजे ने की बैठक

Ghatshils (Rajesh Chowbey) : घाटशिला व्यवहार न्यायालय के सभागार में मंगलवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश केके शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-punjab-fc-beat-jfc-2-0-in-jsw-youth-cup/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप में पंजाब एफसी ने जेएफसी को 2-0 से हराया

विभिन्न विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

इसमें  मुख्य रूप से अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशीला सोरेंग, अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमित आल्डा, बार एसोसिएशन के सचिव बबलू मुखर्जी, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार सहित वन विभाग, उत्पाद विभाग, माप तोल विभाग, बिजली विभाग तथा विभिन्न बैंक के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे. 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन घाटशिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. इसमें विभिन्न विभागों के वादों का निपटारा किया जाएगा. इस लेकर बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों इ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp