Search

घाटशिला : रावताड़ा, खड़ियासोल सबर बस्ती में प्रसाशन ने लगाया कैंप, सबरों की स्वास्थ्य जांच की

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत रावताड़ा पंचायत के रावताड़ा तथा खड़ियासोल टोला स्थित सबर बस्ती में कैंप का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस बस्ती में कुल 15 से 16 परिवार रहते है. सभी परिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए यह कैंप लगाया गया था. इस दौरान पीटीजी खाद्यान्न से संबंधित जानकारी इन्हें दी गई. कैंप में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुए तथा चिकित्सा विभाग के द्वारा सबर परिवारों की स्वास्थ्य जांच की गई साथ ही दवाइयां भी दी गई. इसी क्रम में चिकित्सक डॉ. चटर्जी ने जांच उपरांत एक सबर व्यक्ति चेतन सबर को उनके फूले पांव तथा पेट में सूजन के कारण एमजीएम रेफर किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contrary-to-the-sublease-conditions-of-tata-steel-tk-india-built-a-multi-storey-building/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील की सबलीज शर्तों के विपरीत टीके इंडिया ने बनायी बहुमंजिली इमारत

बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया प्रोत्साहित 

इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी ने त्वारित कार्यवाई करते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चेतन सबर को अस्पताल भिजवाया. कैंप में शामिल पदाधिकारियों ने छात्रा पारुल सबर को केजीवीबी तथा अन्य बच्चों को आंगनबाड़ी, स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया. इस कैंप में उपस्थित मुखिया अर्जुन मांडी, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना शांति हेंब्रम, पेंशन सहायक सोलेमा सोरेन, रोजगार सेवक, प्रभारी पंचायत सचिव उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp