Search

 
 
 

घाटशिला : अतिक्रमणकारियों पर जल्द चलेगा प्रशासन का डंडा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द प्रशासन का डंडा चलेगा. अंचल प्रशासन घाटशिला फूलडुंगरी चौक से लेकर गोपालपुर शिव मंदिर तक तथा दहीगोड़ा के हाथीजोबड़ा पुलिया से लेकर राजस्टेट मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों हटाएगा. इस संबंध में बुधवार को अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में मापी का कार्य चल रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deadly-attack-by-entering-the-house-unconscious-youth-admitted-to-the-hospital/">धनबाद

: घर में घुस कर जानलेवा हमला, बेहोश युवक हॉस्पिटल में भर्ती
मापी के दौरान जो भी सड़क किनारे अतिक्रमण किए हुए हैं, उन्हें नोटिस निर्गत कर कार्रवाई शुरू की जाएगी. इसके बाद प्रशासन द्वारा जहां भी आवागमन बाधित होने की संभावना होगी, वहां फुटपाथ पर अतिक्रमण किए दुकानदारों पर सीधी कार्रवाई होगी. अतिक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. समय रहते लोग अपनी व्यवस्था कर लें. यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाता है तो अतिक्रमण हटाने में जो भी खर्च होगा वह अतिक्रमणकारियों से ही वसूल किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही