Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ghatshila : अनुमंडल अस्पताल में व्यस्क बीसीजी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के सभागार में प्रमुख सुशिला टुडू द्वारा शुक्रवार को व्यस्क बीसीजी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में कुल 57 लोगों को वैक्सीन दिया गया जो पिछले 5 वर्षों में टीबी रोग का उपचार ले चुके थे, टीबी मरीज के संपर्क में थे या मधुमेह से ग्रसित थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेन्द्र नाथ सोरेन ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को वयस्क बीसीजी का वैक्सीनेसन सभी स्वास्थ्य उपकेंंद्रों में एएनएम द्वारा दिया जाएगा. इस टीकाकरण से यक्ष्मा रोग से बचा जा सकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीटीओ ओमप्रकाश केसरी, प्रखंंड कार्यक्रम प्रबंधक मंयक सिंह, सुशील कुमार दीप, प्रखंंड लेखा प्रबंधक तथा टीबी विभाग से दुर्गा प्रसाद पाणी, मृणाल कांती हेमंता, अस्पताल की एएनएम सरोजिनी महातो, रूबी कुमारी, वीण कौर, पार्वती हो, पिंकी सोय, रीना हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-launched-youth-unemployed-biodata-collection-campaign-in-golmuri/">Jamshedpur

: आजसू पार्टी ने गोलमुरी में युवा बेरोजगार बायोडाटा संग्रह अभियान चलाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही