Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वकील चंदन चौबे की गिरफ्तारी का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जमशेदपुर के अधिवक्ता चंदन चौबे की गिरफ्तारी के विरोध में तथा अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर घाटशिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले को लेकर झारखंड बार काउंसिल की सदस्य सह झारखंड महिला अधिवक्ता उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रिंकू भगत ने घाटशिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इस दौरान रिंकू भगत ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा जिस प्रकार से अधिवक्ता चंदन चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वह गलत है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vice-chancellor-of-kolhan-university-prof-dr-gangadhar-pandas-tenure-till-may-26-many-rights-ended/">चाईबासा

: केयू के कुलपति प्रो. डॉ. गंगाधर पांडा का कार्यकाल 26 मई तक, कई अधिकार खत्म

अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग

वे ड्राफ्टिंग कर अपने क्लाइंट के साथ ज्ञापन सौंपने एसएसपी कार्यालय गए थे. उस दौरान उन्हें हाजत में बंद कर दिया गया तथा बाद में हथकड़ी लगाकर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाना कहीं से भी उचित नहीं है. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द झारखंड में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की है. इसके साथ ही ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है जिसने अधिवक्ता के कार्य में दखलअंदाजी की है. घाटशिला बार एसोसिएशन के महासचिव बबलू मुखर्जी ने कहां कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं हित के लिए हम अधिवक्ता एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं. मौके पर मुख्य रूप से अजीत कुमार, कृष्णा रावत, सुरेश सिंह, ज्योर्तिमय पाल, रामा प्रसाद मुखर्जी, विश्वजीत दे, डीएन भगत, शैलेश सिंह, दीप्ति सिंह, सुदीप्तो अधिकारी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही