Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सौतेली मां की हत्या कर खुद भी लगा ली फांसी

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत अंतर्गत लेदा गांव के धिरिडीह टोला में शनिवार की सुबह एक बेटे ने अपनी सौतेली मां गुला हेम्ब्रम (60 वर्ष) की फरसा से काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बेटे गोविंद (36 वर्ष) ने भी घर के अंदर धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, थाना प्रभारी विमल किंडो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार गोविंद पिछले कई माह से बीमार था. उसे ब्लड प्रेशर की बीमारी थी. पिछले तीन-चार दिनों से उसका प्रेशर काफी बढ़ गया था. इसे भी पढ़ें : कंगना">https://lagatar.in/kangana-ranaut-once-again-took-a-jibe-at-karan-johar-by-sharing-the-video/">कंगना

रनौत ने वीडियो शेयर कर एक बार फिर करण जौहर पर कसा तंज

ब्लड प्रेशर की वजह से सो नहीं पा रहा था गोविंद

गोविंद ब्लड प्रेशर की वजह से ना तो सो पा रहा था और ना कहीं जा पा रहा था. शनिवार की सुबह गोविंद की मां आंगन में चावल फटक रही थी. इसी दौरान वह फरसा उठाकर मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह देख परिजन दहशत में आ गए और गोविंद को अन्य लोगों की सहायता से आंगन में ही दीवार से बांध दिया. इसके बाद ग्राम प्रधान के यहां चले गए. इधर, गोविंद ने रस्सी खोलकर अपने घर में जाकर धोती के सहारे फांसी का फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही