Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वैक्सीन लेने के बाद छात्रा बीमार, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैरागुड़ी की छात्रा शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लेने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई. तत्काल विद्यालय की शिक्षिका, शिक्षक तथा वैक्सीनेशन टीम एम्बुलेंस से छात्रा मोनालिसा महतो को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में भर्ती कराया. आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद छात्रा पूरी तरह ठीक होकर घर चली गई है. छात्रा के पिता कुलियाना निवासी अतनु कुमार महतो ने बताया कि बेटी को 15 दिन पहले भी इस तरह की परेशानी हुई थी. आज महज संजोग कहा जाए कि वैक्सीन के बाद बेटी की तबीयत बिगड़ गई. मोनालिसा के अन्य परिजनों ने भी कहा कि वैक्सीन से कोई परेशानी नहीं हुई है. पहले से इसकी तबीयत खराब थी. उसी के कारण ऐसा हुआ है. हालांकि वैक्सीनेशन टीम तत्परता दिखाते हुए तत्काल मोनालिसा को अनुमंडल अस्पताल लाकर ऑब्जर्वेशन में रख दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-cut-juscos-power-wire-in-sonari/">जमशेदपुर:

सोनारी में चोरों ने जुस्को की बिजली तार काट मचाया उत्पात
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने बताया कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं जानकारी मिली है कि एक बच्ची वैक्सीन देने के बाद बीमार हो गई थी. हालांकि अब स्वस्थ होकर घर चली गई है. वैक्सीन से किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. परिवार वालों का कहना था कि वह पहले से ही बीमार है. डॉ. टुडू ने कहा कि वैक्सीन से किसी भी बच्चे को अभी तक साइड इफेक्ट नहीं हुआ है. बच्ची थोड़ा कमजोर थी. इस वजह से शायद थोड़ी परेशानी हुई होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही