Search

 
 
 

घाटशिला : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर की सभी कक्षाएं हुईं स्मार्ट क्लासेज

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक की सभी कक्षाएं अब स्मार्ट क्लासेज के रूप में संचालित होंगी. डिजिटल इंडिया के इस दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में यह एक वरदान साबित होगा. इसके आ जाने से छात्र एवं शिक्षक दोनों ही कई प्रकार से लाभांवित होंगे. छात्रों को न केवल नई तकनीक की जानकारी होगी, बल्कि उनका मानसिक और बौद्धिक विकास भी होगा. दृश्य संवाद बच्चों को बहुत जल्दी सीखने का अवसर प्रदान करता है. इस दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-life-affected-due-to-rain-and-dense-fog-people-remained-miserable/">किरीबुरू

: वर्षा व घने कोहरे से जन-जीवन प्रभावित, लोग रहे बेहाल
शिक्षक अपने समय की बचत कर पाएंगे. उन्हें यहां पहले से तैयार सामग्री मिलेगी. कक्षा को दिलचस्प बना कर प्रत्येक छात्र को शामिल किया जा सकता है. लैब मॉड्यूल्स भी आसानी से बच्चों को दिखाए जा सकते हैं. रिसोर्स पर्सन अमित और जफर इकबाल की देखरेख में गुरुवार को शिक्षकों ने विद्यालय में दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्राप्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही