Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बीपीओ मुरली मोहन मुंडा को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि प्रखंड के प्राय सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा दी गई टैब की स्थिति खराब हो चुकी है, जिसके कारण विभागीय कार्य निजी मोबाइल से करने के लिए शिक्षक बाध्य हैं. निजी मोबाइल इस्तेमाल में कई शिक्षकों का मोबाइल खराब हो गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-arrested-including-a-minor-in-the-case-of-gang-rape-of-a-minor/">चाकुलिया
: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार इस ज्ञापन के द्वारा विभाग को सूचित किया गया कि आने वाले समय में यदि विभाग अपने विभागीय कार्य हेतु टैब एवं अन्य संसाधन नहीं देती है तो पूर्ण रूप से मोबाइल का कार्य मोबाइल से विभागीय कार्य बंद करना पड़ेगा. शिक्षकों ने मांगे नहीं माने जाने पर न्यायालय की शरण में जाने की घोषणा की है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार घोष , कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ बारीक, माझी मंगल हंसदा, आनंदमय बारीक, सुनील गोराई , खेलाराम हंसदा, अरुण मानकी, मृगांक नायक, देवराज सीट, शिप्रा दत्ता आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
घाटशिला : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीपीओ को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment