Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के अन्तर्गत अमेरिका के विजिटर्स उषा नेसामोनी, सोफिया नेसामोनी, सीन नेसामोनी तथा एकेडेमिक को-ऑर्डिनेटर उमा शंकर के द्वारा गुरुवार को आदर्श मध्य विद्यालय महुलिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह का भ्रमण किया. सर्वप्रथम महुलिया आदर्श विद्यालय स्तिथ एलआरसी का भ्रमण कर शिक्षक एवं बच्चों से बात की और उन्हें कई तरह की गतिविधियों को दिखाया. कई तरह के सवाल भी पूछे गये. ततपश्चात टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह पहुंची. वहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी परिधान के साथ परंपरागत संस्कृति और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. सभी विदेशी मेहमान इस भव्य स्वागत से बहुत खुश दिखे और विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया. तत्पश्चात विद्यालय के सभागार में कम्युनिटी मीटिंग हुई. इसमें प्रधानाध्यापक, पीआईआर मेम्बर, एसएमसी के सदस्य और अभिभावक एवं ग्रामीण शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-will-celebrate-world-tribal-day-on-a-large-scale-on-august-9-program-will-be-held-at-gandhi-maidan/">चाईबासा
: झामुमो वृहद स्तर पर 9 अगस्त को मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस, गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम
: केसीसी मेगा ऋण सह किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन
: झामुमो वृहद स्तर पर 9 अगस्त को मनाएगा विश्व आदिवासी दिवस, गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम
फाउंडेशन सहयोग प्रदान करेगा
विद्यालय में अध्ययनरत रेशमी मुर्मू, पार्वती मुर्मू, मंगली मुर्मू, रीमा सोरेन और सगुन सोरेन (सभी अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-19 के दौरान गुजर गए) और उनके अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इन सभी बच्चों का डिटेल डाटा तैयार करने को कहा गया है. अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के विजिटर्स ने घोषणा की कि इन सभी अनाथ बच्चों को संस्था गोद लेगी और शिक्षा व बेहतर पोषण और सामाजिक सुरक्षा हेतु दीर्घकालिक सहयोग प्रदान करेगी. इसे सुनकर अनाथ बच्चों और उनके अभिभावकों ने धन्यवाद व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-organized-kcc-mega-loan-cum-kisan-credit-card-distribution-camp/">पाकुड़: केसीसी मेगा ऋण सह किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन
Leave a Comment