Search

 
 
 

Ghatshila: धालभूमगढ़ में अमित शाह की जनसभा तीन  नवंबर को,  हिमंता बिस्‍वा सरमा ने लिया तैयारियों का जायजा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): विधानसभा चुनाव को लेकर तीन  नवंबर को धालभूमगढ़ स्थित नरसिंहगढ़ हाट मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा निर्धारित की गयी है. इस की तैयारी का जायजा लेने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा हेलीकॉप्टर से नरसिंहगढ़ मैदान पहुंचे. उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद थे.

हेलीपैड पर इन नेताओं ने किया स्‍वागत

हेलीपैड पर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, भाजपा नेत्री गीता मुर्मू, सुनीता देवदूत सोरेन समेत अन्य भाजपाइओं ने भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. भाजपा पूरे मजबूती से चुनाव लड़ेगी और हमारे प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे.

अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटने का आह्वान

उन्होंने कहा कि अमित शाह का कार्यक्रम में बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा से कम से कम 20 हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है. समय कम है आप कार्यकर्ता पूरी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करें. हेमंत विश्व शर्मा लगभग आधे घंटे तक नरसिंहगढ़ हाट मैदान में रहने के बाद बहरागोड़ा के लिए उड़ान भरा. इसे भी पढ़ें: Jadugoda:">https://lagatar.in/jadugoda-focus-on-cleanliness-in-the-meeting-of-peace-committee-and-puja-committee-regarding-chhath-puja/">Jadugoda:

छठ पूजा को लेकर शांति समिति व पूजा कमिटी की बैठक में स्वच्छता पर फोकस
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही