Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: ऊपर पावड़ा गांव में अमृत सरोवर योजना का हुआ शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey):  प्रखंड के काशीदा पंचायत अंतर्गत ऊपर पावड़ा गांव में सोमवार को अमृत सरोवर तालाब निर्माण योजना का शुभारंभ किया गया. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया तारामणि मुंडा ने योजना का शिलान्यास किया. ग्राम प्रधान राम मुर्मू की उपस्थिति में नायके बाबा मायसा मुर्मू ने भूमि पूजन किया. ज़िला परिषद सदस्य ने बताया कि अमृत सरोवर योजना भारत सरकार की देशव्यापी योजना है. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम में 75 तालाब का निर्माण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: पृथ्वी">https://lagatar.in/new-super-earth-planet-four-times-bigger-than-earth-found-claims-nasa/">पृथ्वी

से चार गुना बड़ा नया ‘सुपर अर्थ’ प्लानेट मिला, नासा का दावा

झारखंड जल छाजन योजना अंतर्गत वित्त पोषित

उन्‍होंने बताया यह झारखंड जल छाजन योजना अंतर्गत वित्त पोषित है. लोक चेतना युवा मंच जमशेदपुर योजना की इसकी कार्यकारी एजेंसी है. मंच के अध्यक्ष शशिभूषण और महासचिव श्रीनिवास सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा. योजना की प्राक्कलित राशि 14 लाख 98 हजार 800 रुपये है. योजना के लाभुक झूमा सबर, विमल सबर, मंगल सबर व सुकुल सबर है. लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में तालाब का निर्माण होगा. इस मौके पर समाजसेवी सपन मुंडा, अमित राय, पिंटू महतो, निर्मल चक्रवर्ती, पिरु मुर्मू  समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-srijan-ranjan-became-kolhan-topper-in-jee-main-2022-with-491st-rank/">जमशेदपुर:

491वें रैंक के साथ सृजन रंजन बने जेईई(मेन)2022 के कोल्हान टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही