Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बिजली के खंभे की चपेट में आने से पशु की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप लोहे के खंभे की चपेट में आने से सोमवार की अहले सुबह एक पशु की मौत हो गई. मौत के घंटों बाद भी लोहे के खंभे में विद्युत प्रवाह हो रहा था. स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बिजली काटी गई. स्थानीय लोगों की मदद से मृत पशु को खंभे से हटाया गया. विद्युत मिस्त्री ने खंभे को रगड़ कर टेस्टर से जांच किया तो पाया की लोहे के खंभे में करंट आ रहा था. मिस्त्री ने बताया कि लोहा का खंभा होने के कारण बारिश से रिटर्न करंट (अर्थिंग) आ गया था जिसके कारण खंभे में विद्युत प्रवाह शुरू हो गया. इसे भी पढ़ें :कांग्रेसी">https://lagatar.in/congressmen-will-protest-by-burning-the-effigy-of-amit-shah-in-all-the-district-headquarters-of-jharkhand-today/">कांग्रेसी

आज झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में अमित शाह का पुतला दहन कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

कुछ देर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई

हालांकि सुबह का वक्त होने के कारण कुछ देर बाद पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई. भगवान का शुक्र था कि उस खंभे की चपेट में कोई इंसान नहीं आया, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों ने बताया कि पावड़ा निवासी रोहित सीट नामक व्यक्ति का पशु है. समाचार लिखे जाने तक पशु सड़क किनारे ही पड़ा था. पशु के मालिक अथवा विभाग ने पशु को उठाने की अब-तक कोई पहल नहीं की. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-modern-management-running-for-10-years-for-job-in-exchange-of-land-sitting-on-dharna/">आदित्यपुर

: जमीन के बदले नौकरी के लिए 10 वर्षों से दौड़ा रहा आधुनिक प्रबंधन, बैठे धरना पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही