Search

 
 
 

घाटशिला : फूलडुंगरी चौक पर चला एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

 
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडुंगरी चौक पर शुक्रवार को घाटशिला थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बाइक तथा कार को रोककर पूरी जांच की गई. साथ ही साथ बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे युवकों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की सख्त चेतावनी देते हुए नाम पता लिख कर छोड़ दिया गया. अचानक वाहन जांच होने से खासकर बाइक चला रहे युवकों में हड़कंप मच गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-descended-to-take-care-of-law-and-order-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में विधि-व्यवस्था संभालने उतरा रैफ

घाटशिला पुलिस अलर्ट मोड में

लोग रास्ते बदल कर भागने लगे. ज्ञात हो कि जमशेदपुर में अचानक सुबह अग्निपथ योजना में बहाली का विरोध करते हुए काफी संख्या में युवक रेल ट्रैक पर आ गए थे. इसकी सूचना पर घाटशिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में देखा गया. साथ ही साथ जुमे को लेकर भी प्रशासनिक पदाधिकारी रेस थे. कहीं पर किसी तरह की कोई बात ना हो इसे लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी भी सड़क पर नजर आए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही