Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : असामाजिक तत्वों ने आम बागान में लगाई आग, सैकड़ों पेड़ जले

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र डायइमारी गांव में असामाजिक तत्वों ने आम के बागान में आग लगा दी. इससे सैकड़ों आम के पेड़ जलकर खाक हो गए. इस संबंध में भुक्तभोगी किसान खगेन महतो एवं योगेन महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि बागान में लगभग 250-300 आम के पेड़ थे. गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने बागान में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते पूरा बागान जलकर खाक हो गया. खगेन महतो ने बताया कि इस आगजनी में लाखों रुपए के आम बर्बाद हो गए है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि इस घटना में जो भी छतिपूर्ति हुई है उसे आपदा प्रबंधन की ओर से मुआवजा दिलाने का प्रयास करें. पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि इसकी लिखित शिकायत सीओ को करेंगे सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी मुआवजा मिलने का होगा दिलाया जाएगा. आशंका व्यक्त की जा रही है कि यदि लकड़ी माफियाओं द्वारा आग लगाई गई होती तो पेड़ पूरी तरह जल कर खाक नहीं होते. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-protest-of-college-teachers-continues-for-the-third-day/">घाटशिला

: तीसरे दिन भी जारी रहा महाविद्यालय के शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही