Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : धरमबहाल कृष्णापल्ली में अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सार्वजनिक कीर्तन समिति श्रीकृष्ण पल्ली धरमबहाल की ओर से श्रीकृष्ण पल्ली कीर्तन मंडप में रविवार से अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया. कीर्तन का शुभारंभ गालूडीह रंकिनी मंदिर के बाबा विनय दास महाराज ने पूजा अर्चना कर कराया. इस संबंध में जानकारी देते हुए शंभूनाथ नामाता ने बताया कि कुल 5 कीर्तन मंडली शामिल हुई है. इसमें सुखदेव दास कीर्तन मंडली खड़ियाकॉलोनी, सुखलाल दास कीर्तन मंडली, कापागोड़ा, शिवनाथ दास कीर्तन मंडली कदमा, इंदु गोप कीर्तन मंडली पानीजिया, भारत सिंह बालिका कीर्तन मंडली एवं राधारानी बालिका कीर्तन मंडली के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है. कीर्तन सुनने व देखने के लिए आसपास के गांव से काफी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-prime-minister-rajiv-gandhi-remembered-on-his-death-anniversary/">जमशेदपुर

: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये लोग लगे हैं

उन्होंने कहा कि कीर्तन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनिल पाल, काली पद पाल, हीरालाल दंडपात, विश्वनाथ दंडपात, पायल नामाता, कमला नामाता, शंभूनाथ नामाता, रंजीत गोप, अशोक गोप, कमल नामाता, तनु नामाता, नयन नामाता सहित अन्य लोग का सराहनीय योगदान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही