Search

 
 
 

घाटशिला : विधानसभा स्तरीय झामुमो की संकल्प सभा आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झामुमो का घाटशिला विधानसभा स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन मंगलवार को माझी परगना महाल भवन पावड़ा में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई. संकल्प सभा में पर्यवेक्षक सह मुख्य वक्ता वक्ता के रूप में पुर्वी सिंहभूम जिला 20 सुत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार एवं झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन शामिल हुए. खास करता हूं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक मोहन कर्मकार ने कहा कि इस संकल्प सभा में सभी को यह संकल्प लेना होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक भी नही मिले. जिस प्रकार से भाजपा सरकार ने रणनीति के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया उसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में जनता देगी. इसे भी पढ़ें : 80">https://lagatar.in/annual-examination-of-class-9th-and-11th-started-in-80-cm-excellent-schools/">80

सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-JMM-Sankalp-Sabha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने पंचायत स्तर पर सांगठनिक मजबूती को लेकर चर्चा किया सभा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी , झायुमो जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष काली पद गोराई, रामदास हांसदा, प्रधान सोरेन, अर्जुन हांसदा सुराई टुडू, झारखंड श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष काजल डॉन, जिला सोशल मीडिया सदस्य गौरांग माहली, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत समेत घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 56 पंचायत समिति के अध्यक्ष सचिव समेत पांच-पांच सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही