Search

 
 
 

घाटशिला : सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : लोकसभा एवं विधानसभा 2024 की तैयारी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैयारी बैठक एवं निरीक्षण कार्य शुरू हो गया है. इसी क्रम में शनिवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने गालूडीह क्षेत्र के वैसे सरकारी विद्यालयों का निरिक्षण किया जहां मतदान केंद्र बनाया जाना है. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से सुविधा-असुविधा के संबंध में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-of-xavier-public-school-were-excited-after-watching-the-air-modeling-show/">जमशेदपुर

: एयर मॉडलिंग शो देखकर उत्साहित हुए जेवियर पब्लिक स्कूल के बच्चे

कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों (बुथ) का निरीक्षण किया गया है. कई ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां पर काफी समस्याएं देखने को मिली है. इसे तत्काल दूर करने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश देते हुए कहां गया कि जो भी सहयोग प्रशासन से चाहिए उसके संबंध में प्रधानाचार्य जानकारी दें. उन्होंने कहा कि कई विद्यालय में रैम्प की व्यवस्था नहीं है, कहीं-कहीं पेयजल एवं शौचालय की भी सुविधा नहीं है. उसे भी जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला आयोजित कर चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक करने का निर्देश दिया गया था. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही