Search

घाटशिला : बुरुडीह डैम में नौका परिचालन की नीलामी रद्द, अब 5 को निलामी

Ghatshila (Rajesh Chowbey)बुरुडीह डैम में नौका परिचालन को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती की अध्यक्षता में नौका परिचालन समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि नीलामी में भाग लेने के लिए मात्र दो व्यक्ति का ही आवेदन प्राप्त हुआ है. नियमानुसार नीलामी में कम से कम तीन लोग का होना अनिवार्य है. इसके कारण नीलामी प्रक्रिया को रद्द करते हुए 5 अक्टूबर को नीलामी की तिथि मुकर्रर की गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ishwar-chandra-vidyasagars-birth-anniversary-celebrated-in-ghatshila-college/">घाटशिला

महाविद्यालय में मनाई गई ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती

प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास

इससे पहले 30 सितंबर तक नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति आवेदन जमा कर सकते हैं. नीलामी में भाग लेने आए मंगल मार्डी तथा लोबिन सिंह ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व में इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी. कार्यपालक दंडाधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, सहायक अभियंता रामजी सिंह, सहायक अभियंता बादल कुमार मंडल के अकाउंटेंट रमेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp