Search

 
 
 

घाटशिला : झारखंड सहकारिता बैंक का ऋण नहीं जमा करने वालों पर नीलाम वाद दायर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की ओर से घाटशिला शाखा तथा बहरागोड़ा एवं जादूगोड़ा शाखा के 17 बकाए ऋण धारकों पर नीलम वाद दायर किया गया है. इस संबंध में सहकारिता बैंक घाटशिला शाखा के शाखा प्रबंधक रंजन राय चौधरी ने बताया कि घाटशिला शाखा से शेख रविगूल मऊभंडार निवासी पर 82057 रुपया बकाया है. इमाम खान का 136542 रुपया है, जबकि शेख इसार का 67188 रुपया बकाया है. इन सभी को नोटिस भेजी गई है. एक माह के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-of-mukhiya-sangh-organized-in-asantalia-panchayat-bhawan/">चक्रधरपुर

: आसनतलिया पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित
उसी प्रकार बहरागोड़ा शाखा के श्याम चरण मंडी 423899, रुबी माइती 29238, सुशील कुमार बेरा 79264, भगवान गिरी 897811, गोकुल कुमार राय 4153247, मैसर्स स्वर्ण इलेक्ट्रिकल्स 1072358, अन्नपूर्णा बहुती 552270, ऋषिकेश गिरी 1631735, ललिता भगत 521053, सांची दुलाल पात्रो 1020577 रुपया बकाया है. इसके अलावा जादूगोड़ा शाखा के तपन पात्र 329590, सुनीत भगत 73272, सुमित कुमार सिंह 127427 एवं अनुपमा सुधा टोपनो 599100 रुपया बकाया पर नीलम बाद दायर किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही