Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 28 अगस्त को होगा आसमा द रियल स्टार सीजन 3 का ऑडिशन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आसमा द रियल स्टार सीजन 3 का ऑडिशन घाटशिला स्थित आर्या स्टनर डांस एकेडमी प्रांगण में रविवार (28 अगस्त) को आयोजित होगा. प्रतिभागी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक इस ऑडिशन में भाग ले सकते है. इस ऑडिशन में डांस, सिंगिंग एवं मॉडलिंग की प्रतियोगिता रखी गई है. इसे जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में विभाजित किया गया है. जूनियर में 5 से 12 साल तक के बच्चों को एवं सीनियर में 13 साल से अधिक उम्र के भाग ले सकेंगे. विजेताओं को इस बार के झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मौका दिया जाएगा जो कि देश विदेश से आए निर्माताओं, निर्देशक एवं बॉलीवुड से आए कलाकारों के समक्ष अपना हुनर पेश करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-prem-prakashs-medical-done-in-ed-office-after-his-arrest/">रांची

: गिरफ्तारी के बाद ईडी ऑफिस में हुआ प्रेम प्रकाश का मेडिकल, सदर अस्पताल से पहुंची थी टीम

फाइनल में डीआईडी फेम अभीक बनर्जी रहेंगे उपस्थित

यह ऑडिशन आदित्यपुर, सीनी, चाईबासा, जमशेदपुर के बाद घाटशिला में किया जा रहा है इसके बाद कोल्हान क्षेत्र में ऑडिशन ली जाएगी. निर्णायक के बतौर डांस इंडिया डांस के फेम अभीक बनर्जी ग्रांड फिनाले प्रोग्राम में उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी गुरुवार को एकेडमी के संचालक आर्या ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक कला को बढ़ावा देना. ईस्ट जोन का सबसे बड़ा मंच देने वाला प्रोग्राम आसमा द रियल स्टार हैं. मौके पर मुख्य रुप से श्वेता सिन्हा, प्रमिला देवी, मौसमी दास, राजेंद्र प्रसाद साह, बंटी इंद्री शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही