Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के अविनाश को मिला इसरो भ्रमण का दूसरा मौका

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : इसरो द्वारा स्कूली छात्रों के लिए विगत पांच वर्षों से चलाये जा रहे ``युवा विज्ञानी कार्यक्रम युविका में संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला ने एक बार फिर शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी विद्यालय के तीन छात्रों को इसरो के इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला था. इस वर्ष भी मास्टर अविनाश कुमार साव ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में शामिल होकर अपने बेहतर प्रदर्शन द्वारा संपूर्ण भारत से चयनित 350 छात्रों में दूसरी बार अपनी जगह बनाई. 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्र, इसरो केंद्र तिरुवनंतपुरम, श्रीहरिकोटा व बेंगलुरू का दौरा करेंगा. इससे छात्र स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस, स्पेस एप्लीकेशन आदि के विषय में जान पाएंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-junior-boys-and-night-king-won-their-respective-matches-in-the-losers-club-trophy/">किरीबुरु

: लूजर्स क्लब ट्रॉफी में जूनियर ब्वॉयज व नाइट किंग ने अपने-अपने मैच जीते
विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने प्रार्थना-सभा में अविनाश को बधाई देते हुए कहा कि ``विद्यालय की उपलब्धियां ही उसकी पहचान होती हैं. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल ने अविनाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी तथा अन्य छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने को कहा. इस उपलब्धि में उनकी मेंटर सुमिता भट्टाचारजी का विशेष योगदान रहा. विद्यालय प्रबंधक प्रसेनजीत कर्मकार, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, शैक्षणिक प्रभारी सत्यरंजन दत्ता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति व समस्त विद्या मंदिर परिवार ने भी अविनाश की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/double-trouble-of-weather-on-one-side-there-will-be-rain-and-on-the-other-side-there-will-be-heat-wave-warning-issued/">मौसम

की दोहरी मुसीबत, एक ओर बारिश तो दूसरी ओर चलेगा लू, चेतावनी जारी

बहरागोड़ा : बगैर कागजात के दो बालू लदे हाइवा जब्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Balu-Hiva.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंण्ड अंर्तगत एन एच 18 पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर रात बहरागोड़ा अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो एवं थाना प्रभारी विकास शर्मा ने दल बल के साथ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा से बिना चालान के जमशेदपुर भेजे जा रहे दो बालू लदे हाईवा को जब्त किया गया. वहीं उनके विरुद्ध विभागीय संबंधित कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू लदे हाईवा का आए दिन पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा से बैगर कागजात के माफियाओं द्वारा हाईवे पर निगरानी करके जमशेदपुर भेजा जाता था. इसे भी पढ़ें : राकेश">https://lagatar.in/rakesh-ranjan-took-charge-as-37th-sp-deoghar-said-crime-control-is-priority/">राकेश

रंजन ने देवघर के 37वें एसपी के रूप में किया पदभार ग्रहण, कहा – क्राइम कंट्रोल करना प्राथमिकता
साथ ही उसके ऐवज में मोटी रकम लिया जाता है. इस खेल में चार चक्का वीआईपी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे की प्रशासन के नजर से बचा जा सके. वहीं जब कभी भी औचक छापामारी की जाती है तब ये प्रशासन की नजर से आसानी में दूर भाग जाते हैं और पुनः कई दिन बाद अपना कारोबार फिर से शुरू कर देते हैं. उधर प्रशासन हाइवा को तो जब्त कर लेती है. लेकिन अवैध कारोबार से जुड़े लोगों कानूनी कार्रवाई से बेखौफ रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही