Search

घाटशिला : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : महाविद्यालय में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कॉलेज में पढ़ने वाले 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण की रोकथाम की जानकारी दी गई. मौके पर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन हेतु कृमि मुक्त होना आवश्यक है. कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर मयंक सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डेजी सेवा ने अपने संबोधन में कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों और किशोर-किशोरियों में कुपोषण और खून की कमी होती है. जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है. संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता है. इसके नियंत्रण हेतु 6 माह में कृमि की एक गोली खाने की सलाह दिए. डॉ. एसके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन, तपन घोष के अलावे मीनू कुमारी सिंह, तरन्नुम परवीन, सोनल पटनायक, प्रतिभा कुमारी, बसंती मार्डी, जोधा मुर्मू, समीर कुमार राय के साथ काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-held-monthly-review-meeting-discussed-development/">चाईबासा

: मुखिया ने की मासिक समीक्षा बैठक, विकास पर चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//