Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडेरिटी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह की ओर से विद्यालय परिसर में पोषण माह के तहत रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पोषण रंगोली बनाकर बच्चों को अलग-अलग पोषक तत्वों एवं संतुलित आहार के बारे में बताया गया. साथ ही स्वस्थ रहने एवं शरीर के सही विकास के लिए संतुलित तिरंगा भोजन आवश्यक होने की जानकारी दी गई. संतुलित आहार व उचित पोषण हेतु अनाज, फल, साग सब्जियां एवं अन्य भोजन पदार्थों की जानकारी बच्चों को दी गयी. इस दौरान बच्चों के बीच तरह-तरह के फल एवं एनर्जी ड्रिंक भी परोसा गया. जिसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया. मौके पर सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडेरिटी से सावित्री महतो, शेफाली रानी महतो, आयनों मुर्मू उपस्थित थी. सभी ने बच्चों को संतुलित व पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-day-football-competition-begins-at-shyamdanga-ground/">बहरागोड़ा
: श्यामडंगा मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
: श्यामडंगा मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
Leave a Comment