Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कॉलेज में फाइलेरिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज के छात्र-छात्राओं के लिए फाइलेरिया जैसी बीमारी एवं उसके रोकथाम तथा रक्तदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने इस आयोजन के उद्देश्य को बताते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में फाइलेरिया के रोकथाम के संबंध में अनुमंडल चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. आर एन सोरेन ने बताया कि फाइलेरिया का लक्षण हाथ और पैर की सूजन (हाथी पांव) व अंडकोष का सूजन है. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-ranchi-test-know-where-the-parking-arrangements-are/">भारत-इंग्लैंड

रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था
इससे बचने हेतु फाइलेरिया रोधी दवा खाएं. इसके लिए सभी छात्रों को दवा भी खिलाया गया. इस मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ बी के सिंह को 130 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ कन्हाई बारिक ने किया. इस मौके पर डॉ पीके गुप्ता, डॉ एस के सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, प्रोफेसर इंदल पासवान, प्रो. महेश्वर प्रमाणिक, डॉक्टर एसपी सिंह, प्रो. मोहम्मद सज्जाद, मानिक मार्डी, बसंती मार्डी के अलावे काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : CGL">https://lagatar.in/satwat-info-sol-private-limited-the-agency-conducting-cgl-exam-gets-a-blow-from-the-high-court/">CGL

परीक्षा संपन्न कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को हाईकोर्ट से झटका

डुमरिया : एसए ट्रेडर्स पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, शिकायत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Dumaria-SA-Tredars.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़ाबोतला टोला बहादुरपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को एसए ट्रेडर्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है. थाना में दिए गए शिकायत के मुताबिक एसए ट्रेडर्स के गुर्गों ने गांव के संजय सरदार को कंपनी के बंद कराने आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी. घर तोड़ देने की भी धमकी दी गई. साथ ही संजय सरदार का साथ देने वाले ग्रामीणों को भी जान से मारने की बात कंपनी के गुर्गों द्वारा की गई और गाली गलौज किया गया. ग्रामीणों ने थाना में बताया कि इसके बाद वे भयभीत हैं. आरोपी कंपनी और उसके गुर्गों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग थाना में की गई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kalshayatra-organized-on-the-annual-festival-of-sai-seva-ashram/">गिरिडीह

: साईं सेवा आश्रम के वार्षिक महोत्सव पर निकली कलश यात्रा
विदित हो कि उक्त कंपनी द्वारा गांव के समीप पत्थर क्रशर प्लांट लगाया जा रहा है. जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इस संबंध में उपायुक्त से भी शिकायत की गई है. ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद क्रशर कंपनी के लोगों द्वारा ग्रामीणों को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है. मौके पर संजय सरदार, अमित सरदार, विमल सरदार, अंजना सरदार, काजमान सिंह सरदार, सुशील सरदार, अरविंद कुमार दास, जमुना सरदार, पुष्पा सरदार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-ranchi-test-know-where-the-parking-arrangements-are/">भारत-इंग्लैंड

रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था

बहरागोड़ा : प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया में विज्ञान प्रदर्शनी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Manushmudia.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया में झारखण्ड विज्ञान, प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद्, झारखण्ड सरकार तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद्, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त पहल से भ्रमणशील किया जा रहा है. यह लगातार दिनांक 24.02.2024 तक विद्यालय अवधि में आयोजित होगी. इस प्रदर्षनी को देखने के लिए आस पास के विद्यालय से भी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-ranchi-test-know-where-the-parking-arrangements-are/">भारत-इंग्लैंड

रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था
आज सर्वप्रथम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से जुड़े श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना के अधिकारीगणों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का क्विज प्रतियोगिता कराया .इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः राम जाना, संतोषी मंडल एवं कुमकुम गिरि को प्राप्त हुई.जोकि सभी छात्र कक्षा नवम में अध्ययनरत है.वहीं क्विज के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समर कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू , विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : CGL">https://lagatar.in/satwat-info-sol-private-limited-the-agency-conducting-cgl-exam-gets-a-blow-from-the-high-court/">CGL

परीक्षा संपन्न कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को हाईकोर्ट से झटका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही