Search

 
 
 

Ghatshila : बीए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस शुक्रवार को मनाया गया. भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के मानव जीवन पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों को उजागर करती थीम रखा गया था. कार्यक्रम के दौरान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. सोमनाथ महतो ने सेटेलाइट लॉन्चिंग में मौसम विभाग की भूमिका और इसके रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. एनआईटी जमशेदपुर के डॉ. प्रशांत कुमार ने सेटेलाइट कम्युनिकेशन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. इसे भी पढ़ें :  Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-middle-aged-man-murdered-by-hitting-him-with-a-stone-body-thrown-in-pond/">Dumaria

: पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या, तालाब में फेंका शव
कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी का विकास एक साथ कैसे हो रहा है और इससे भविष्य में आने वाले नए अवसरों की संभावनाएं क्या हो सकती हैं. कॉलेज की प्रिंसिपल इंचार्ज, डॉ. प्रात्यंचा प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया. इस अवसर पर छात्रों के लिए क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था. मौके पर सभी फैकल्टी और स्टाफ उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-zonal-volleyball-competition-starts-in-dav-nit/">Adityapur

: डीएवी एनआईटी में जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही