Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बी-ब्लॉक महावीर क्लब रामनवमी अखाड़ा समिति मऊभंडार के सदस्यों की बैठक सोमवार को संरक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 30 एवं 31 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म का त्योहार रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस बार भी नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही अखंड रामायण पाठ एवं नवमी मिलन समारोह आयोजित की जाएगी. दशमी के दिन धूमधाम से झंडा जुलूस निकाला जाएगा. इस दिन भंडारा का भी आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : मातम">https://lagatar.in/happiness-of-holi-turned-into-mourning-innocent-brother-and-sister-died-due-to-drowning-in-dobha/">मातम
में बदली होली की खुशियां, डोभा में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
: परसुडीह में पंडित की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
में बदली होली की खुशियां, डोभा में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत
14 मार्च को रामनवमी की तैयारी शुरू होगी
निर्णय लिया गया की 14 मार्च को अखाड़ा पूजन कर रामनवमी की तैयारी शुरू की जाएगी. प्रतिदिन खेल का अभ्यास होगा. इससे पूर्व बीते वर्ष का वित्तीय लेखा जोखा पेश किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही पुरानी कमिटी को यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया गया. संरक्षक सह समाजसेवी कालीराम शर्मा ने कहा की वर्षों से रामनवमी मनाने की जो परंपरा चली आ रही है उसे आगे भी बनाए रखा जाएगा. आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ रामनवमी का त्योहार मनेगा तथा झंडा जुलूस निकाला जाएगा. उन्होंने सभी से मिलकर सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pandit-killed-and-hanged-in-parsudih/">जमशेदपुर: परसुडीह में पंडित की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
Leave a Comment