Search

घाटशिला : कॉलेज में 23 को बाहा मिलन समारोह का आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कालेज में संताली विभाग की ओर से शनिवार को बाहा मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें संताल संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. यह समारोह कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न होगा. समारोह के संबंध में प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि बाहा पर्व का शाब्दिक अर्थ ``फूलों का पर्व`` होता है. संताल जनजातियों में फूलों को सृष्टि-उत्पत्ति का मूलभूत तत्व माना जाता है. इसलिए प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संताल जनजाति के लोग सामूहिक रूप से बड़ी संख्या में बाहा पर्व मानते हैं. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/4-mlas-including-amar-bauri-reached-manish-jaiswals-residence-consulted-on-election-preparations/">मनीष

जायसवाल के आवास पर पहुंचे अमर बाउरी समेत 4 विधायक, चुनावी तैयारी पर की मंत्रणा 
साथ ही उन्होंने कहा कि इस आयोजन में संताली विभाग के शिक्षक मानिक मार्डी, बसंती मार्डी एवं छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं. प्राचार्य ने बताया कि इस समारोह में घाटशिला प्रशासन, कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन, घाटशिला के कई अधिकारी, प्रबुद्ध जन, समाजसेवी, शिक्षाविद, कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voting-day-fixed-on-may-13-in-singhbhum-lok-sabha-constituency/">चाईबासा

: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान दिवस तय

डुमरिया : बाहा बोंगा के अवसर पर जाहेरथान में की गई पूजा

  • पोटका के विधायक संजीव सरदार ने लिया आशीर्वाद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Dumaria-Baha-Bonga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवली पंचायत के आस्ता घाटी जाहेरथान में शुक्रवार को देशुआ बाहा बोंगा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई. वन क्षेत्र में लगे नये साल के पत्तों और फुलों को देवताओं को अर्पित किया गया. इस पूजा के उपरांत ग्रामीण नये पत्तों का प्रयोग घर में करेंगे. पोटका के विधायक संजीव सरदार इस अवसर पर आस्ता घाटी जाहेरथान पंहुचे और पूजा अर्चना में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-said-in-rouse-avenue-court-kavita-gave-rs-100-crore-to-aam-aadmi-party-called-kejriwal-the-kingpin-of-liquor-scam/">ईडी

ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा, कविता ने 100 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी को दिये, केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन बताया
विधायक ने जाहेरथान में माथा टेककर क्षेत्र के विकास और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. मौके पर नायके बाबा विरसिंह मार्डी, आस्ता चिंगड़िया दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी के लालमोहन मुर्मू, मृत्युंजय मुर्मू, रतन मुर्मू, सोमाय हांसदा, राज मोहन सोरेन, श्रीराम मुर्मू, मुखिया तपन कुमार मुर्मू, ग्राम प्रधान रुपाइ हांसदा, सुनाराम मार्डी, गोपाल मुर्मू, छविलाल टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, मेमलाल किस्कू, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, राम सोरेन मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp