Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बनकटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बालसभा आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनकटी में शनिवार को पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ कालिंदी की अध्यक्षता में बालसभा आयोजित हुई. इसमें विद्यालय के लगभग सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका मुख्य रूप से उपस्थित थे. बाल सभा में बच्चों के द्वारा विद्यालय विकास हेतु आवश्यक संसाधन के विषय पर परिचर्चा करते हुए नृत्य, संगीत, अंताक्षरी आदि प्रस्तुत किया गया. बच्चों द्वारा बताया गया कि स्कूल का पंखा खराब है इसकी मरम्मत की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-difficult-to-walk-on-the-road-going-from-block-office-to-arjunbeda/">गुड़ाबांदा

: प्रखंड कार्यालय से अर्जुनबेड़ा जाने वाली सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल
इसके अलावा बड़े-बड़े दो नए कक्ष में सभी पंखे सही से नहीं चलते हैं. बाल सभा में वर्ग नवम एवं दसवीं की छात्राओं ने सेनेटरी नैपकिन बैंक हेतु मांग की. इसके अलावा विद्यालय की अन्य उपलब्धियों एवं परेशानियों को लेकर भी बाल सभा में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर वरीय पदाधिकारी से बात कर समाधान किया जाएगा. बैठक में ग्राम प्रधान राजेश बेसरा, मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका रानी कुमारी, प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही