Search

 
 
 

घाटशिला : आदिवासी जुमिद गांवता क्लब के फुटबॉल टूर्नामेंट में बांधघुटू की टीम बनी विजेता

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गुड़ाबंदा के भालकी पंचायत अन्तर्गत आदिवासी जुमिद गांवता क्लब बारसाडीह (सुड़गी) की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह जेएमएम के केन्द्रीय महासचिव बाबुलाल सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में धालभुमगढ़ जिला पार्षद सदस्य हेमंत मुण्डा, गुड़ाबन्दा जिप सदस्य शिवनाथ मार्डी, समाजसेवी मनोरंजन मंडल, भालकी पंचायत की मुखिया फुलमनी मांझी, ग्राम प्रधान आचाम मुर्मू मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत कमेटी ने ढोल-नगाड़ों एवं माला पहनाकर कर किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tet-successful-assistant-teachers-association-will-sound-the-bugle-of-direct-appointment-from-january-8/">चांडिल

: आठ जनवरी से सीधी नियुक्ति का बिगुल फुंकेगा टेट सफल सहायक अध्यापक संघ

अतिथियों ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

फुटबॉल का फाइनल मैच बांधघुटू और टागियाशोल के बीच खेला गया. जिसमें टागियाशोल को पराजित कर बांधघुटू विजेता बना. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते कहा कि नये वर्ष में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है. खेल के मध्यम से विभिन्न गांवों के लोगों से नव वर्ष के उपलक्ष्य में मिलने जुलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे भाईचारा बना रहेगा. मौके पर योगेश तियु, दिगम्बर टुडु, सीताराम किस्कू, बुतरु हांसदा एवं विभिन्न गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही