Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान का घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में मिला-जुला असर देखने को मिला. बंद के दौरान बुधवार को घाटशिला की सभी दुकान बंद रहीं जबकि कुछ देर के लिए बंद समर्थकों ने एनएच 18 फोरलेन पर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने मौके पर पहुंचकर बंद समर्थकों को हटाया, इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/cheshire-home-land-scam-case-hc-grants-bail-to-chhabi-ranjan/">Breaking
: छवि रंजन को चेशायर होम से जुड़े लैंड स्कैम केस में HC ने दी बेल इसके बाद एनएच पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया. घाटशिला से मुसाबनी, बहरागोड़ा व जमशेदपुर जाने वाली यात्री बसें पूरी तरह बंद रहीं. गैर सरकारी संस्थान को छोड़कर सभी सरकारी संस्थान पूरी तरह खुले रहे. इक्का-दुक्का स्कूल कॉलेज को छोड़कर बाकी सब बंद रहा. बंद समर्थकों को में मुख्य रूप से भीम आर्मी, माझी परगना महाल, कांग्रेस पार्टी एवं विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग शामिल थे. बंद के दौरान सरकारी कार्यालय में अन्य दिनों की तुलना लोगों की आमद काफी कम थी जबकि घाटशिला व्यवहार न्यायालय में फरियादियों की काफी भीड़ देखने को मिली. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-tribal-community-took-to-the-streets-to-make-bharat-bandh-successful/">Chandil
: भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरा आदिवासी समाज [wpse_comments_template]
Ghatshila : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में बंद का रहा मिला-जुला असर, सरकारी प्रतिष्ठान रहे खुले
Leave a Comment