Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बार एसोसिएशन घाटशिला की ओर से बुधवार को बार भवन में विधायक रामदास सोरेन को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विधायक रामदास सोरेन को मांग पत्र सौंपा. अधिवक्ताओं ने आग्रह किया कि बिजली कटौती होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके लिए पूरे बार भवन को सोलर पैनल से आच्छादित किया जाए ताकि विद्युत की समस्या नहीं हो. अधिवक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से व्यवहार न्यायालय परिसर में फैमिली कोर्ट आया है उसी तरह अन्य कई कोर्ट यहां नहीं है सरकार से पहल कर उसकी भी व्यवस्था कराई जाए. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-bike-thief-gang-killed-in-the-name-of-police/">बोकारो
थर्मल : बाइक चोर गिरोह ने पुलिस के नाक में किया दम
थर्मल : बाइक चोर गिरोह ने पुलिस के नाक में किया दम [wpse_comments_template]
थर्मल : बाइक चोर गिरोह ने पुलिस के नाक में किया दम
मांगों को विधायक ने स्वीकृति प्रदान की
अधिवक्ताओं की मांग को विधायक ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सोलर पैनल से बार भवन को अच्छादित क्या जाएगा और अन्य जो भी मांगे हैं उसे भी पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने सम्मान समारोह के लिए अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया. मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव बबलू मुखर्जी, शैलेश सिंह, दशरथ महतो, धीरेन भगत, नारायण प्रसाद, तपेश दास, जेडी पटेल, विक्रम मुर्मू, सपन नंदा, सुप्रिति अधिकारी सहित झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-bike-thief-gang-killed-in-the-name-of-police/">बोकारोथर्मल : बाइक चोर गिरोह ने पुलिस के नाक में किया दम [wpse_comments_template]
Leave a Comment