Search

 
 
 

घाटशिला : हर घर नल जल योजना के जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने शनिवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से पहुंचे जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीडीओ ने बताया कि झारखंड सरकार की योजना है कि हर घर नल जल की व्यवस्था की जाए. इसके लिए प्रखंड के विभिन्न गांव में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीण अपने पंचायत के जलसहिया या मुखिया से मिलकर इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ले ताकि सरकार की योजना हर घर नल जल को धरातल पर उतारा जा सके. इसके माध्यम से घर-घर स्वच्छ जल नल के द्वारा पहुंचाने की योजना है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके साथ ही साथ पानी की बर्बादी भी नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-held-for-enrollment-in-class-six-in-kasturba-gandhi-residential-girls-school/">चाकुलिया

: कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही