Search

 
 
 

Ghatshila : जल सहिया को बीडीओ ने दी मंइयांं योजना की जानकारी

 
  • जल सहियाओं ने उठाया मानदेय का मुद्दा
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नल जल योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में जल सहिया की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. बैठक के दौरान बीडीओ युनिका शर्मा ने मंइयां योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस पर सभी को मिलकर काम करना है. उन्होंने बताया कि आबुआ आवास योजना के साथ शौचालय निर्माण किया जाना है. पेयजल और स्वच्छता विभाग के निर्देश पर जल सहिया इसकी देखरेख करेंगी. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-delegation-led-by-jmm-central-member-met-cm/">Ghatshila

: झामुमो केंद्रीय सदस्य के नेतृत्व में सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

14 वर्षों से जल सहियाओं को नहीं मिला मानदेय

जल सहिया ने बीडीओ को बताया कि 14 वर्षों से उन लोगों को मानदेय नहीं मिला है. 2019 में 1000 रुपया प्रतिमाह मानदेय देने की बात कही गई थी. दो वर्ष बाद 2021 में इसे बंद कर प्रोत्साहन राशि देने की बात हुई. लेकिन अब तक ना मानदेय मिला और ना ही प्रोत्साहन राशि. ऐसे में कैसे काम किया जाएगा. बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजना को धरातल पर उतरने में सहयोग करें आपकी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा. बैठक के अंत में नल जल योजना के संबंध में समीक्षा की गयी. बैठक में कनीय अभियंता कैलाश राम, जलसहिया अध्यक्ष नीतू सिंह, सचिव पुष्पा गोराई, कोषाध्यक्ष अनीता सीट, एनिमा नाथ सुनीता साव, नीता मिश्रा नमिता दास, राखी बेरा सहित अन्य जल सहिया उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही