Search

घाटशिला : मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के तहत बीएलटीएफ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला मलेरिया इन्स्पेक्टर के द्वारा फाइलेरिया संक्रमण रोकथाम के लिए मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-officials-are-being-trained-for-lok-sabha-elections/">रांची

: लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को किया जा रहा प्रशिक्षित
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरएन सोरेन ने कहा कि 10 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक एमडीए कार्यक्रम चलाया जाना है. इसमें 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को डीईसी एवं एडवांटाजोले कि दवा ड्रग्स एड्मिनिस्ट्रेटिव के द्वारा घर घर जा कर दिया जाएगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कर्मियों द्वारा फाइलेरिया संक्रमण रोकथाम के लिए मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम अपने-अपने स्तर से समुदाय को जागरूक करने कि आवश्यकता है, ताकि मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के महत्व को जन जन तक पहुंच सके. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jharkhand-fuel-station-inaugurated-near-bariardih-chowk/">कोडरमा

: बरियारडीह चौक के पास झारखंड फ्यूल स्टेशन का हुआ शुभारंभ
बीडीओ के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्यकर्म का प्रचार प्रसार करना है साथ ही साथ पीआरआई सदस्यों एवं सभी स्कूल के प्रधानाचार्य को (एमडीए) का प्रशिक्षण देना है ताकि ज्यादा ज्यादा समुदाय के लोगों तक जानकारी पहुंचाया जा सके. बैठक मे जिला मलेरिया इन्स्पेक्टर, बीईओ, जेएसएलपीएस, बीपीएम, एलएस, एसआई, एसडीसी एवं एमपीडब्ल्यू उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sanyukta-anand-of-chinmay-vidyalaya-received-invitation-for-the-consecration-ceremony-of-shri-ram-temple/">बोकारो

: चिन्मय विद्यालय की संयुक्तानंद को मिला श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

आदित्यपुर : महावीर मंदिर की साफ सफाई की भाजपाइयों ने

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Mahavir-Mandir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारतीय जनता पार्टी आदित्यापुर मंडल ने सभी धार्मिक स्थल स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन मंदिर एवं पुजा स्थल पर विशेष स्वछता अभियान चलाया जा रहा है, आज इसी के निमित आदित्यपुर वार्ड संख्या 22 में वार्ड के कार्यक्रम प्रभारी मंडल उपाधक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एस टाईप हनुमान मंदिर के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-officials-are-being-trained-for-lok-sabha-elections/">रांची

: लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को किया जा रहा प्रशिक्षित
इसमें मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, संतोष साह, पवन महतो, अशोक सिंह, राजकुमार सिंह, गुरजीत सिंह, गीता गोप, माला देवी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-declare-holiday-on-22nd-january-in-schools-and-colleges/">जमशेदपुर

: स्कूल-कॉलेज में 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग

पोटका : हरिणा मुक्तेश्वर धाम पर्यटन स्थल कैटेगरी में शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Potka-Harina-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani)पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका प्रखंड के कोवाली-डुमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित मुक्तेश्वरधाम आश्रम हरिणा को झारखंड सरकार के पर्यटन स्थल कैटेगरी सी में शामिल किया गया है. इसी के आलोक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार सहायक अभियंता प्रताप कुमार मोहंती गुरुवार को हरिणा पहुंचे, जहां विधायक संजीव सरदार की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण के दौरान कैटेगरी सी के अनुसार कार्य करने के लिए हरिणा शिव सागर तालाब का जीर्णोद्वार, पांड्राशोलीबुनुडीह मे भव्य तोरणद्वार और स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-declare-holiday-on-22nd-january-in-schools-and-colleges/">जमशेदपुर

: स्कूल-कॉलेज में 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Potka-Harina.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक संजीव सरदार ने बताया कि मुक्तेश्वरधाम हरिणा को पर्यटन स्थल कैटेगरी सी मे शामिल किया गया है, जो राज्य स्तर का पर्यटन स्थल माना जायेगा. अब यहां प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये खर्च करके विकास का काम कराया जायेगा. इसी अलोक मे यह निरीक्षण किया गया. हरिणा को अब राज्य स्तर का पहचान मिला है. जिसे बाद मे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर का पहचान देने का काम कराया जायेगा. यहां उपस्थित ग्राम प्रधान सह मुक्तेश्वरधाम आश्रम के मुख्य पुजारी बजरंगी दंडपाट ने मुक्तेश्वरधाम को पर्यटन स्थल कैटेगरी सी मे शामिल किये जाने का स्वागत किया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sanyukta-anand-of-chinmay-vidyalaya-received-invitation-for-the-consecration-ceremony-of-shri-ram-temple/">बोकारो

: चिन्मय विद्यालय की संयुक्तानंद को मिला श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

आदित्यपुर : किसानों के एनपीए खातों के भी ऋण होंगे माफ : बादल पत्रलेख

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Kisan-Mela.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय के काशी साहू कॉलेज मैदान में प्रमंडलीय स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. जिसका शुभारंभ कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन एवं सांसद गीता कोड़ा ने दीप जलाकर किया. खराब मौसम के बावजूद इस मौके पर प्रमंडल के 3000 से अधिक किसानों द्वारा अपनी उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई थी, किसका निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया. मौके पर अतिथियों द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि उपकरण का वितरण भी किया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sanyukta-anand-of-chinmay-vidyalaya-received-invitation-for-the-consecration-ceremony-of-shri-ram-temple/">बोकारो

: चिन्मय विद्यालय की संयुक्तानंद को मिला श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा कृषि सहकारिता के क्षेत्र में किसानों को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. सरकार पैसा खर्च कर रही है, धरातल पर किसानों पर हकीकत में क्या लाभ मिलता है इस कार्यक्रम के जरिए इसकी अवलोकन भी हो रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम पूरे राज्य के सभी प्रमंडल में किया जा रहा है ताकि किसान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर किस प्रकार से किसानों की आमदनी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि किसानों के कृषि लोन 50,000 तक माफी करवाया गया है. इससे बहुत सारे किसानों को लाभ पहुंची है. परंतु इसमें सिर्फ स्टैंडर्ड अकाउंट ही शामिल है. उन्होंने कहा कि किसानों के एनपीए अकाउंट भी माफी योग्य है इस पर सरकार विचार कर रही है. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-new-zealand-beats-czech-republic-2-0/">FIH

HOCKEY : न्यूजीलैंड ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया
किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है ,किसानों को उचित प्रशिक्षण देते हुए नई तकनीकी के द्वारा उन्हें अपनी उपज का दोहरा लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सबल किया जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डेम एवं नदियों से पाइपलाइन के जरिए हर खेतों में पानी पहुंचा रही है ताकि किसानों को पूरे 12 महीना पानी मिल सके और इससे कम से कम साल में तीन बार फसल उपज कराया जा सके. उन्होंने कहा कि राजनगर के ईचा खरकाई डेम में किसी प्रकार की विस्थापन नहीं होगा. एक भी गांव- परिवार विस्थापित नहीं होंगे. पाइपलाइन के जरिए सभी ग्रामीणों के खेतों में पानी जाएगी. कार्यक्रम में डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी डॉ. विमल कुमार, ज़िला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-ram-mandir-pran-pratistha-ceremony-all-central-government-offices-will-remain-closed-for-half-a-day-on-january-22/">अयोध्या

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे

आदित्यपुर : भारत जोड़ो न्याय यात्रा आदित्यपुर से गुजरेगी

  • सरायकेला-खरसावां जिले के लाखों कार्यकर्ता होंगे शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Bharat-Nyay-Yatra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)भारत जोड़ो न्याय यात्रा जमशेदपुर से चाईबासा के लिए आदित्यपुर से गुजरेगी. इस दौरान जिले के लाखों कार्यकर्ता उनके साथ शामिल होंगे. इस संभावित यात्रा को देखते हुए गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक की. जिसमें जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, राकेश तिवारी शामिल हुए. बैठक आदित्यपुर के बोधी कांप्लेक्स में हुई. अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने की. बैठक में आगामी फरवरी माह में राहुल गांधी के आगमन और उनकी यात्रा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-medical-officer-in-charge-sent-off-the-charioteer-on-wheels/">साहिबगंज

: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सारथी ऑन व्हील को किया रवाना
जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा की राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत फरवरी के पहले माह में झारखंड आ रहे हैं. सरायकेला खरसावां जिला में भी उनका आगमन होना है, जिसको लेकर आज बैठक का आयोजन हुआ है. न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ सरायकेला जिला से लाखों की संख्या में कांग्रेसी और कांग्रेस विचारधारा से जोड़े आम लोग शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indefinite-fast-unto-death-on-20th-in-kandra/">आदित्यपुर

: कांड्रा में 20 को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
बैठक के उपरांत यात्रा के प्रचार प्रसार को लेकर गाड़ियों में स्टीकर चिपकाया गया. बैठक में मुख्य रूप से जगदीश नारायण चौबे, लालबाबू सरदार, उपेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, वैजयंती वारी, गौरी शंकर राय, मुन्ना सिंह, राजू लोहार संदीप गोप, मुकेश रजक विजय रजक, संतोष कुमार ,संदीप पाण्डेय , दिलीप मालाकार, होली हेंब्रम, विजय झा, रवि कुमार प्रवीण कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-our-resolve-to-develop-india-program-from-friday/">लातेहार

: नगर निकाय के विभिन्न वार्डों में 19 से 21 जनवरी तक लगेगा शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp